
पुलिस की जीप हुई खराब तो नेताजी ने खुद लगाया धक्का। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हयाघाट प्रखंड के चन्दनपट्टी में सोमवार को ईद-मिलादुन-नबी के जुलुस के दौरान बैटरी डाउन होने के कारण पतोर ओपी की जीप बन्द पड़ गयी। सारे सिपाही जुलुस के साथ थे। ऐसे में दारोगा जी ने जिला पार्षद पति सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष शमशाद रिजवी से किसी से धक्का लगवा देने का अनुरोध किया। अब रिजवी साहब किसे कहते किसे नही, तो उन्होंने खुद ही धक्का लगाया। उन्हें धक्का लगाते देख तुरंत 4-5 युवक वहां पहुंच गए और धक्का देने की कमान संभाल ली। श्री रिजवी का बेहिचल बिना किसी अहंकार के किया गये प्रयास से उन्हें जबरन किसी से धक्का नही मरवाना पड़ा।
बात भले छोटी सी हो पर एक प्रतिनिधि द्वारा बड़े दिल का परिचय जरूर दिखा। वरना अभी हाल में ही मुख्यालय से सटे एक प्रखंड प्रमुख की टेबल साफ़ नही हुई तो सोशल मीडिया में एक पत्रकार द्वारा इसे महिला की उपेक्षा तक बता दिया गया।

