Home मुख्य पुलिस के हत्थे चढ़े 10 जुआरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 25, 2017

पुलिस के हत्थे चढ़े 10 जुआरी। Voice of Darbhanga

IMG_20170226_061622

दरभंगा: स्थानीय थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी मोहल्ले से पुलिस ने छापामारी कर 10 जुआरी को गिरफ्तार किया है. उनके पास से सात मोबाइल और 55 सौ रुपए भी बरामद किए हैं पकड़े गए जुआरियों में जय किशोर यादव, अरुण यादव, विनोद महतो, प्रमोद कुमार यादव, राम लखन, मनोज कुमार, शत्रुघ्न साह, संजय कुमार, राकेश कुमार यादव, संतोष राम शामिल हैं. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि इस जिले में लगातार जुए के अड्डे पर छापामारी की जा रही है. इसी सिलसिले में आज उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अल्लपट्टी मोहल्ले में डा. मनोज कुमार के क्लिनिक के पीछे सुनसान इलाके में जुवारिये का गढ़ बन गया है. जिसके बाद सादे लिबास में पुलिस लगाई गई. पुलिस ने जब इन जुवाइयों को पकड़ा तो वहां काफी अफरा-तफरी मच गई. महिलाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया और उनसे कई जुआड़ियों को छूरा लिया रोड़ेबाजी की खबर मिली है. फिलहाल पुलिस जुआरियों को लहेरियासराय थाने पर रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share

Leave a Reply