
पुलिस के हस्तक्षेप से देर रात खत्म हुआ बहु के गृह प्रवेश का फैमिली ड्रामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के न्यू गंगासागर मोहल्ले में साह-बहु का हाई वोल्टेज ड्रामा देर रात तक चलता रहा। अंत में तीन थानों की पुलिस और स्थानीय लोगों तथा विधान पार्षद अर्जुन सहनी के सहयोग से मामला समाप्त हो गया।
हुआ यूँ कि सास से प्रताड़ित होने का आरोप लगाकर घर 26 नवम्बर को छोड़ कर अपने मायके पटना चली गयी बहु गत रात्रि अपने ससुराल पहुँची। युवती ने बताया कि जून में ही उसकी शादी इसी वर्ष हुई थी। सास ने पूरे परिवार को अंदर बन्द कर ग्रिल में ताला जड़ लिया और बहू को बाहर छोड़ दिया। बहु अंदर आने केलिए गिरगिराते रही। धीरे धीरे मोहल्ले के लोग जुटने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो नगर एवं लहेरियासराय थाना के साथ कोतवाली ओपी की पुलिस भी पहुंची। तब तक विधान पार्षद अर्जुन सहनी भी पहुँच गये। फिर मेल मिलाप का प्रयास शुरू हुआ। मेल करवाने में लहेरियासराय के प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार का काफी अहम योगदान रहा। युवती की सास और पति को गौतम कुमार ने बड़ी मुश्किल से समझाया और तब पति आगे बढ़ कर पत्नी का हाथ पकड़ कर अंदर किया। फिर सास-बहु ने सबके सामने गले मिलकर गिले शिकवे दूर किये। इस प्रकार इस ड्रामे का भी हैप्पी एंडिंग हो गया।

