Home मुख्य पुलिस वैन की ठोकर से रिक्शा चालक घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 23, 2017

पुलिस वैन की ठोकर से रिक्शा चालक घायल। Voice of Darbhanga

IMG_20170123_191911

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित बेंता चौक के पास शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय के सामने तेजी से आ रहे एक पुलिस वैन ने रिक्शा को ठोकर मार कर चलते बना. ठोकर से रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.रिक्शा पर सवार दो लोग घायल हो गए.रिक्शा चालक कैदराबाद निवासी शंकर साह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस वैन ठोकर मारने के बाद नहीं रूका और सीधे चलते बना. वहां मौजूद लोग काफी आक्रोशित हो गए तथा घायल रिक्शा चालक को रोड पर रिक्शा सहित लिटा कर वीआईपी रोड को दुर्गा मंदिर बेंता के पास जाम कर दिया. बाद में लहेरियासराय थानाध्यक्ष डीएन मण्डल पुलिस बल के साथ पहुंचे और जाम खत्म करवा कर घायल को इलाज केलिए डीएमसीएच भेजवाया.

Share

Leave a Reply