Home मुख्य प्रदूषण मुक्त स्वच्छ दिवाली केलिए छात्र राजद की अनोखी पहल। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 28, 2016

प्रदूषण मुक्त स्वच्छ दिवाली केलिए छात्र राजद की अनोखी पहल। Voice of Darbhanga

img_20161029_055757_388

दरभंगा: शुक्रवार की शाम शहर के दिग्घी पोखर स्थित यूनिक बायोलॉजी सेंटर में छात्र राजद दरभंगा के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन छात्र राजद नेता प्रवीण कु0 प्राशांत के नेतृत्व में किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मिथिला यूनिवर्सिटी अध्यक्ष विनेश कु0 मंडल ने सभी छात्र-छात्राओं से स्वच्छ माहौल एवं आपसी भाईचारा के साथ दीपावली मनाने का आग्रह किया। छात्र नेता प्रवीण प्रशांत ने बताया कि इस दीवाली हमने संकल्प लिया है कि तेज आवाज वाले पटाखे नही जलाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। इस मौके पर संस्थान के निर्देशक एस.कुमार एवं डी.के.सिंह ने सभी छात्र – छात्राओं को पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए पावन पर्व दीवाली मनाने का आग्रह किया। मौके पर यूनिवर्सिटी उपाधियाक्ष मनीष यादव ,अभिषेक मिश्र, केशव झा,हरी कृष्ण कुमार,शिवकर्ण यादव कंचन साह, राधिका कुमारी,काजल कुमारी,निमित,नाजमी साहिन सहित कई छात्र/छात्रा उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply