Home मुख्य गरीब हितैषी योजनाओं पर दलालों का दबदबा : माले। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 20, 2017

गरीब हितैषी योजनाओं पर दलालों का दबदबा : माले। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490058703491

दरभंगा : भाकपा माले पिरडी स्थानीय इकाई के बैनर तले उपविकास आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारी पंचायत आम सभा से पारित प्रधानमंत्री आवास सूची में छेड़छाड़ और डेढ़ साल से लंबित वृद्धा पेंशन भुगतान की मांग कर रहे थे. पोलो मैदान, लहेरियासराय से निकाले गए जूलुस का नेतृत्व खेग्रामस के जिलाध्यक्ष जंगी यादव, माले राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, स्थानीय सचिव रमाशंकर सहनी कर रहे थे. जूलुस उपविकास आयुक्त कार्यालय पहुंच कर गेट के सामने धरने पर बैठ गया. यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए खेग्रामस अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आम सभा से पारित सूची में छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं की जाएगी. वहीं अभिषेक कुमार ने कहा कि गरीबों के विकास में अफसरशाही हाबी है और दलाल विचौलियों के जरिये गरीब हितैषी योजनाओं में लूट मची है. सभा को शिवन यादव, अमित पासवान, प्रिन्य कुमार कर्ण, रोहित सिंह, राजीव गिरी, नीरस पासवान, बनारसी सहनी, गीता देवी आदि ने संबोधित किया. प्रदर्शनकारियों और डीआरडीए के निदेशक के बीच वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया.

Share

Leave a Reply