Home मुख्य बिजली बिल में मनमानी को लेकर आंदोलन के मूड में प्रखंड राजद।
मुख्य - August 30, 2016

बिजली बिल में मनमानी को लेकर आंदोलन के मूड में प्रखंड राजद।

FB_IMG_1472536486136
दरभंगा। जाहिद अनवर
हायाघाट प्रखंड के बिजली उपभोक्ताओं को लगातार कई महीनो से बिजली विभाग द्वारा मनमाना बिल भेज दिया जा रहा है और लगातार शिकायतों के वाबजूद विभाग के कान पर जूं नही रेंग रहा है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए हायाघाट राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला परिषद 6/1 के पार्षद पति शमशाद रिजवी ने बताया कि अधिकांश पुराना मीटर ही लगा हुआ और मीटर रीडिंग के बिना हज़ारों हज़ार का बिल भेज दे रहा है। चंदनपट्टी के मो फ़राज़ का बिल अप्रैल महीने का पंद्रह हज़ार का आ गया जिसे सुधार करवाने जब गंगावारा स्थित कार्यालय गए तो बताया गया कि दूसरी कम्पनी ने काम लिया है इसलिए गलत हो जा रहा है। अब नही होगा। पर अगले महीने फिर पुराना बिल जोड़कर फिर आ गया और इसी प्रकार चार महीने से लगातार चक्कर लगा रहे हैं। इसी प्रकार एक दूसरे गाँव में व्यक्ति का भी 54 हज़ार का बिल चार महीने का आ गया। खुद श्री रिज़वी का भी पिछले चार महीने से गड़बड़ बिल आ रहा है। श्री रिज़वी ने बताया कि यह दो चार गाँव की नही, पुरे प्रखंड के हज़ारों लोगों की समस्या है। यदि सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी है तो किसी का बिल कम क्यों नही आता जो कई गुना बढ़ा कर ही भेजा जाता है। ये सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के बहाने बिजली कम्पनी गरीब उपभोक्ताओं का शोषण करके लूटने का काम कर रही है। इस मामले को लेकर वे शीघ्र जिलाधिकारी से मिलकर बात करेंगे। जल्द कोई निदान नही निकला तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना होगा।

Share

Leave a Reply