
Home Featured मंगलवार की रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक गुल्लोवारा फीडर पर बिजली बंद, 10 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित।
मंगलवार की रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक गुल्लोवारा फीडर पर बिजली बंद, 10 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित।
दरभंगा: मंगलवार को गुल्लोवारा फीडर में नाका नंबर-5 से जंपर खोलकर एचटी पोल शिफ्टिंग का कार्य होगा। इससे 33/11 केवी अर्बन उपकेन्द्र से निकलने वाली 11 केवी गुल्लोवारा फीडर के 10 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित रहेंगे।विद्युत विभाग के अनुसार, फीडर रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाएगी। प्रभावित क्षेत्र: नाका नंबर-5, साहसूपन, किलाघाट, मुफ्ती मोहल्ला, टाउन थाना क्षेत्र, बाजिदपुर व मह्दौली।विभाग ने उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था करने और असुविधा के लिए क्षमा मांगी है।


