Home मुख्य प्रमंडलीय मुख्यालय में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम: मंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 25, 2016

प्रमंडलीय मुख्यालय में बनेगा इंटरनेशनल स्टेडियम: मंत्री। Voice of Darbhanga

img_20161025_222517_022

दरभंगा : राज्य के वित्त मंत्री व बिहार बैडमिंटन और ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आज यहा कहा कि दरभंगा में पहली बार ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन टूनार्मेंट के आयोजन से खेल के क्षेत्र में देश के मानचित्र पर दरभंगा का नाम आ गया है. बिहार सरकार भी विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है. बजट में ही सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने का प्रावधान कर दिया गया है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि बैडमिंटन के क्षेत्र में बिहार से जल्द सायना सिंधू और श्रीकांत जैसे खिलाड़ी जल्द सामने आएंगे. वे मंगलवार को लहेरियासराय स्थित इनडोर स्टेडियम में ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के उदघाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बैडमिंटन में पूरे विश्व में भारत की तूती बोल रही है. दरभंगा में मौजूद टूनार्मेंट के आयोजन से उभड़ते खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा. खेल केवल शारीरिक व्यायाम के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि इसके जरिये रोजगार के रास्ते भी खुलते हैं. उन्होंने कहा कि मौजूदा इंडोर स्टेडियम में कुछ तब्दीली कर इसे अंतराष्ट्रीय टूनार्मेंट के आयोजन के काबिल बनाया जा सकता है. आयुक्त आर के खंडेलवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से प्रेरित होकर नयी प्रतिवभाएं सामने आऐंगी. उन्होंने कहा कि बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए ड़ीएम डॉ चंद्रशेकर सिंह ने कहा कि इतने बड़े टूनार्मेंट के आयोजन का मौका मिलना दरभंगा वासियों के लिए गर्व की बात है. इस मौके पर डीडीसी विवेकानंद झा एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर आयोजन सचिव नरेंद्र कुमार सिंह कोषाध्यक्ष विजय कुमार छन्नू मीडिया प्रभारी अशोक कुमार चौधरी भानु प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे. स्वागत व मंच संचालन बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव के एन जयसवाल ने किया. टूनार्मेंट में बिहार के अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की टीम भाग ले रही हैं.

Share

Leave a Reply