
प्रवीण प्रशांत बने छात्र राजद के दरभंगा महानगर अध्यक्ष। Voice of Darbhanga

दरभंगा: छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष अजीत यादव के उपस्थिति में राजद प्रदेश कार्यालय में आज रविवार को प्रवीण कुमार प्रशांत को दरभंगा महानगर का छात्र राजद अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति का प्रमाण पत्र कार्यालय के सचिव चंद्रेश्वर प्रकाश, राजद के प्रदेश महासचिव बली यादव एवं संजीव कुमार की उपस्थिति में प्रदान किया गया। राजनीति में उनकी सफलता के लिए शुभकामना दिया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत यादव, पटना महानगर छात्र राजद अध्यक्ष आकाश यादव, मिथिला विवि उपाध्यक्ष मनीष यादव, अभिषेक मिश्र, कृष्ण हरि ने श्री प्रशांत के चयन पर बधाई दिया।

