Home Featured प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड: सांसद ने पीड़ित से मुलाकात कर दिया आश्वासन।

प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड: सांसद ने पीड़ित से मुलाकात कर दिया आश्वासन।

दरभंगा: दरभंगा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने प्रेम ज्वेलर्स के मालिक मनोज कुमार ठाकुर से सुंदरपुर बेला स्थित उनके आवास पर जाकर हालचाल जानी। लूट की घटना से प्रभावित परिवार को सांसद ने सभी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और आभूषण बरामदगी का भरोसा दिलाया।

Advertisement

राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता और पूर्व मंत्री हरि सहनी के साथ पीड़ित परिवार से चर्चा करते हुए डॉ. ठाकुर ने ज्वेलरी हाउस डकैती को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने मनोज कुमार व परिजनों को आश्वस्त किया कि घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली से गृह मंत्री सम्राट चौधरी तथा डीजीपी विनय कुमार से बात की गई है।
सांसद ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई, जिससे पीड़ित परिवार में कुछ राहत मिली।

Advertisement
Share