
पुजारी की हत्या कर मूर्ति चुराने का साजिश करते चार धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा के राज परिसर स्थित राज परिवार के कुलदेवी माँ कंकाली काली मंदिर से पुजारी की हत्या कर मूर्ति चुराने की योजना बनायी जा रही थी। योजना बना रहे चार शातिर अपराधियों को एक पिस्तौल और 6 जिन्दा कारतूस के साथ दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया। उक्त जानकारी एएसपी दिलनवाज अहमद ने आज लहेरियासराय थाना पर प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को दी।

