Home मुख्य पुजारी के बयान का वीडियो सार्वजनिक होने से भालपट्टी कांड सच आ जाएगा सामने: पप्पू खान। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 25, 2016

पुजारी के बयान का वीडियो सार्वजनिक होने से भालपट्टी कांड सच आ जाएगा सामने: पप्पू खान। Voice of Darbhanga

img_20161025_080456_693

दरभंगा: वॉइस ऑफ़ दरभंगा पर भाजपा जिलामंत्री अशोक नायक के द्वारा उपलब्ध कराए तस्वीरों पर “शहाबुद्दीन समर्थन जुलुस में पुलिस के साथ चलता रहा भालपट्टी ओपी कांड का मुख्य आरोपी!” शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई जो सोशल मीडिया में वायरल हुई। इस समाचार के बाद कथित आरोपी सह बेदारी कारवाँ के जिला उपाध्यक्ष पप्पू खान ने वॉइस ऑफ़ दरभंगा को फोन कर अपना पक्ष रखा और कहा कि उन्हें झूठ मुठ का बदनाम किया जा रहा। उन्होंने भालपट्टी में मुहर्रम जुलुस के दौरान हुए किसी भी तोड़फोड़ की घटना से भी पूरी तरह इंकार किया और कहा कि बस घटिया राजनीति के तहत इसप्रकार का माहौल बनाने की कोशिश की गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे सदर बीडीओ ने पहुँच कर मंदिर के पुजारी का वीडियो क्लिप में बयान लिया था। यदि उस बयान को सार्वजनिक कर दिया जाय तो घटना की सच्चाई सामने आ जायेगी। श्री खान ने बताया कि अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के कहने पर शांति से जुलुस निकलवाने में सहयोग केलिए गए थे। मुहर्रम से दो दिन पहले मिट्टी का काम भी हुआ था जिसे उन्होंने शांति पुर्वक सम्पन्न कराया था।
बहरहाल सच्चाई तो पूरी जांच के बाद ही सामने आएगी। पर बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नज़रे आलम ने भी फोन पर बताया कि बेदारी कारवाँ को बादनाम और अमन का माहौल बिगाड़ने की साज़िश की राजनीति की जा रही है जिसकी निष्पक्षता से जाँच की मांग वरीय पदाधिकारी से की और कहा कि यदि जांच के बाद दोषी साबित होते हैं तो प्रशासन जब कहे पप्पू खान एवं वे स्वयं को कानून के हवाले कर देंगे।

Share

Leave a Reply