Home मुख्य मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 21, 2017

मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजित। Voice of Darbhanga

A1-6-768x461

अलीनगर: 21 फरवरी को अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है. दुनिया के कई विकसित और विकासशील देश मातृभाषा की बदौलत ऊंचाइयों को छू रहे हैं.

इसी कड़ी में जिल के कई स्कूलों व शिक्षण संस्थानों में मातृभाषा दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी पंचायत के मिल्की बुनियादी स्कूल में मंगलवार को मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रफीउद्दीन ने किया. सभा को संबोधन बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक इंद्र कुमार, शिक्षक रमन कुमार सहित दर्जनों शिक्षक ने किया.

इस मौके पर भाषा पर आधारित भाषण प्रतियोगिता भी हुई जिसमें प्रथम स्थान से पुरस्कृत सिवानी कुमारी को किया गया. वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर आरती व नंदनी कुमारी रही. इस कार्यक्रम के मौके पर पकड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया कुलदीप यादव भी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply