Home Featured बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एसडीएम कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
Featured - मुख्य - 3 weeks ago

बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एसडीएम कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

दरभंगा: बाल-विवाह मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम के तहत सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जस्ट राइट्स फोर चिल्ड्रेन के कार्ड्स संस्था के जिला समन्वयक नारायण कुमार मजूमदार के संचालन में अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Advertisement

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, बाल विकास निगम तथा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूरे दरभंगा जिले में 100 दिवसीय अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 में सीएमपीओ की भूमिका, प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की तिमाही बैठकें आयोजित कर जागरूकता फैलाना तथा बाल विवाह रोकथाम की गतिविधियों पर परिचर्चा शामिल रही।अन्य बिंदुओं में मुख्य कार्यालय से बाल विवाह मुक्ति रथयात्रा का 8 मार्च तक विभिन्न स्थानों पर संचालन, पंचायतों में आम सभा के माध्यम से बाल विवाह निषेध प्रस्ताव पारित कराना, मुखियाओं द्वारा शादी-विवाह रजिस्टर अभिलेख तैयार कराना, हर पंचायत व गांव को बाल विवाह मुक्त घोषित कर सहयोग प्रदान करना तथा प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण समिति की बैठकों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना प्रमुख रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी मो. सज्जाद, सिंहवाड़ा बीडीओ विक्रम भास्कर, मनिगाछी बीडीओ डीएच यादव, बाल कल्याण समिति सदस्य अजित कुमार मिश्र, नेयाम छतौना मुखिया विपिन कुमार साह, कार्ड्स के कार्यकर्ता मनोहर कुमार झा, शिवगंगा देवी, भावना देवी, मधुलता, नीलाम्बर प्रसाद, प्रयास संस्थान के वीरेंद्र कुमार झा व नारद मंडल सहित दर्जनों लोगों ने विचार व्यक्त किए।

Advertisement
Share