Home Featured ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में डायल 112 के पीटीसी जवान निलंबित।

ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में डायल 112 के पीटीसी जवान निलंबित।

दरभंगा: बहेड़ा थाना में डायल 112 के तैनात पीटीसी जवान सुशील कुमार को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी को दिन में बाइक मरम्मत के बहाने दरभंगा जाने की बात कहकर वे थाना से निकले, लेकिन रात 8 बजे तक लौटे नहीं। न ही किसी प्रकार की सूचना दी।

Advertisement

थाना प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।4 फरवरी को सुबह 11 बजे तक भी योगदान न देने से विभागीय अनुशासन पर सवाल उठे।

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक (पीरो) सह थानाध्यक्ष बहेड़ा ने वरीय पुलिस अधीक्षक को प्रतिवेदन भेजा, जिसके बाद निलंबन का आदेश जारी हुआ।विभाग ने चेतावनी दी है कि ड्यूटी में लापरवाही व अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निलंबन काल में उन्हें सामान्य जीवनयापन भत्ता मिलेगा और मुख्यालय पुलिस केंद्र निर्धारित किया गया है।

Advertisement
Share