Home मुख्य सरकारी से लेकर निजी संस्थानों तक पूरे उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 27, 2017

सरकारी से लेकर निजी संस्थानों तक पूरे उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। Voice of Darbhanga

IMG_20170127_070917

दरभंगा: जिले में विभिन्न जगहों पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर झंडोत्तोलन के साथ साथ कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

 

लहेरियासराय के पोलो मैदान में जिले के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने 9.05 मिनट पर झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर स्टेज पर आई.जी उमाशंकर सुधांशु, डीआईजी के साथ एसएसपी,, डीएम के साथ जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे। झंडोत्तोलन के बाद कई विभागों की झांकिंया निकाली गई और स्वतंत्रता सेनानीयों को सम्मानित किया गया।

जिले के प्रभारी मंत्री  महेश्वर हजारी ने झंडोत्तोलन से पूर्व एसएसपी के साथ पैरड का निरक्षण किया। और इसमें शामिल,बिहार पुलिस,एनसीसी,बीएमपी स्काउॅट के साथ अग्निशामक दस्ते की सलामी ली।

IMG_20170127_065704

दरभंगा के मेयर गौड़ी पासवान ने नगर निगम और कमला लाईब्रेरी में झंडोत्तोलन किया इस मौके पर कई पार्षद और निगम के अधिकारी मौजूद थे।

मनीगाछी प्रखंड के जेएन कॉलेज नेहरा मे प्रधानाचार्य सत्यनारायण पासवान ने झंडोत्तोलन  किया। झंडोत्तोलन के बाद स्वच्छता ,प्रदुषण एवं भ्रष्टाचार के  विषयो पर एक परिचर्चा आयोजित गयी जिसमे ABVP के पूर्व कॉलेज संयोजक केशव चौधरी, प्रधानाचार्य सत्यनारायन पासवान, डा० अमरनाथ, सहायक थाना प्रभारी  रंजन यादव एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में राजा बाबू , चांदनी कुमारी ज्योती,सबीना,सायका,सहित सैकडो छात्र एवं छात्राओ ने भाग लिया।

IMG20170126112922

हायाघाट के त्रिवेणी संस्कृत मध्य विद्यालय रघुनाथपुर पूर्व प्राचार्य सह संरक्षक बैद्यनाथ झा ने झंडोत्तोलन किया। झंडोतोलन के बाद स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो से समां बाँध दिया।

IMG_20170127_065737

वहीँ दरभंगा के विभिन्न स्कूलों में झांडात्तोलन के बाद बच्चें में उत्साह की भावना दिखी। स्कूल के बच्चें के बीच मिठाईयां बॉंटी गई। बच्चें ने इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए देशभतिक्त गीत गाकर देश भावना को और भी तेज कर दिया। दरभंगा पब्लिक स्कूल, दरभंगा सेन्ट्रल स्कूल,गुरूकूल पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, होली मिशन स्कूल, महॉत्मा गांधी शिक्षण संस्थान, रोज पब्लिक सकूल, पब्लिक स्कूल बेला तथा डीएवी सहित कई स्कूलों में काफी जोश के साथ गणतंत्र दिवस में शिरकत किए।

Share

Leave a Reply