
लोक शिकायत अधिनियम को लेकर कार्यशाला का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : डी0एम0सी0एच0 आॅडिटोरियम, दरभंगा में सदर अनुमण्डल अंतरगत आने वाले सभी दसों प्रखण्डों के लोक प्राधिकारों एवंजन-प्रतिनिधियों केलिए बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2015 से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो0 नेसार अहमद ने अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शेखर सुधाँशु ने इसके कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। आई0टी0 मैनेजर सुश्री पूजा चौधरी ने अधिनियम के तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया।

