Home मुख्य बैठक में जनप्रतिनिधियों ने छात्रों को दी सात निश्चय की जानकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 10, 2017

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने छात्रों को दी सात निश्चय की जानकारी। Voice of Darbhanga

IMG_20170310_152829बेनीपुर: प्रखड के जरिसो पंचायत के त्रिमुहानी गांव में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के द्वारा बेनीपुर के जरिसो पंचायत में बैठक आयोजित की गयी। जदयू किसान प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण झा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय योजना की जानकारी देते हुए छात्र और छात्रा को बताया गया कि आप किस तरह अपने पढाई के लिए सरकार से सहायता प्राप्त कर सकते है। बैठक में जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण झा के अलावा मुखिया ममता देवी,सरपंच मूर्ति देवी,  उप मुखिया रामकुमार यादव, उप सरपंच प्रेम कला देवी, वार्ड सदस्य राधा कृष्ण पाठक, मनोज मंडल,शम्भू यादव, मुखिया पति बिनोद सहनी ग्रामीण फूल बाबु मिश्र, सिकंदर सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply