
जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

दरभंगा। ज़ाहिद अनवर
जिले के हायाघाट प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन के सभागार मे पाँच पंचायतो मझौलिया, चदनपट्टी, पतोर, सिधौली, आनन्दपुर, सहोड़ा, के नवनर्विाचित मुखियो एवं वार्ड सदस्यो का तीन दिवसीय प्रशक्षिण सम्पन्न हुआ। प्रशक्षिण मे नर्विाचित जनप्रतिनिधियो को पंचायती राज सस्थाए की परिचय भूमिका डायट का पाठ पढाया गया। वही पंचायतो मे चलने वाले अनेक कार्यक्रमो की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी। जिले से आए प्रशक्षिक विनोद कुमार यादव, असफाक आलम, मनोरमा कुमारी ने पंचायत प्रतिनिधियों को विभन्नि पहलूओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर मुखिया तारनी देवी,ललिता देवी, विजय पासवान,अवनीश कुमार,महेन्द्र राम सहित उपमुखिया वार्ड सदस्यो ने भाग लिया।

