Home मुख्य पोखर सौंदर्यीकरण के तहत आरएस टैंक पर लगा हाई मास्ट लाइट।
मुख्य - August 19, 2016

पोखर सौंदर्यीकरण के तहत आरएस टैंक पर लगा हाई मास्ट लाइट।

IMG_20160819_202550_402
दरभंगा: नगर निगम के पोखर सौन्दर्यीकरण योजना के तहत आज शहर के वार्ड 45 के राय साहब पोखरा पर आज हाई मास्ट लाइट लगा। स्थानीय कुछ लोगों ने स्थान को लेकर थोड़ा बहुत विरोध किया पर पूर्व मेयर सह वर्तमान वार्ड पार्षद अजय पासवान की तत्परता से इस हाई मास्ट लाइट को निर्धारित स्थान पर लगाया गया। श्री पासवान ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण योजना के तहत पोखर किनारे हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना के अंतर्गत आज यहां भी लगा। ज्ञात हो कि इस योजना को लागू कराने में तत्कालीन नगर आयुक्त आईएएस महेंद्र कुमार एवं वार्ड 47 के वार्ड पार्षद आशुतोष कुमार के साथ साथ श्री पासवान का अहम योगदान रहा था। इन्ही लोगों की तत्परता से यह योजना बनी थी।

Share

Leave a Reply