Home मुख्य जान जोखिम में डाल सच सामने लाने में बाइक जल गया पर हौसला नही। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 30, 2016

जान जोखिम में डाल सच सामने लाने में बाइक जल गया पर हौसला नही। Voice of Darbhanga

img_20161030_211225_109

दरभंगा। अभिषेक कुमार
पत्रकारों कार्य सच दिखाना होता है और कभी कभी इसके लिए जान की बाजी भी लगानी पड़ती है। पर हमारे दरभंगा में सामान्यतया इसका अभाव ही दिखता है। गत 27 अक्टूबर को सिंहवाड़ा थाना के भड़वाड़ा में हुए गहबर कांड की रिपोर्टिंग कितनी मुश्किल थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले के कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के रिपोर्टर के अलावा तमाम स्थानीय रिपोर्टर घटना स्थल से कई किलोमीटर पीछे रहे। परंतु एक युवा रिपोर्टर दीपक कुमार हमेशा की तरह इस महत्वपुर्ण खबर केलिए सुनी सुनाई नही बल्कि सच को सामने लाने के उद्देश्य से गए। खबर कवरेज के दौरान बड़े अरमानो से एक एक पैसा जोड़कर खरीदी नयी बाइक को उपद्रवियों ने गहबर कांड के दौरान आग के हवाले कर दिया। घटना को धधकते देख तमाम नेता टाइप लोग पहले वहां से भाग गए। फिर भी दीपक ने हौसला नही खोया और बेख़ौफ़ रिपोर्टिंग की। वहां इस घटना के बाद तमाम दलों के नेताओं द्वारा राजनितिक बयानबाजी आदि शुरू हो गयी पर एक पत्रकार की बाइक जल गयी तो इसपर किसी की कोई प्रतिक्रिया नही आयी और न ही किसी ने किसी प्रकार का सहयोग किया। फिर इस दीवाली इस दीपक ने एक दीपक देश के शहीदों के नाम जलाया और सन्देश दिया कि बाइक जलने से हौसला नही जला। अगर सच को सामने लाने केलिए जान भी जोखिम में डालना पड़ा तो पीछे नही हटेंगे।

Share

Leave a Reply