Home मुख्य ट्रैक्टर की ठोकर से अधेड़ बाइक सवार जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 4, 2016

ट्रैक्टर की ठोकर से अधेड़ बाइक सवार जख्मी। Voice of Darbhanga

zcamera-20161018_180356

दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज बाजार में शुक्रवार की अहले सुबह बाइक ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया। जख्मी 55 वर्षीय शंभू दास लहेरियासराय थाना क्षेत्र सैदनगर मोहल्ले का रहने वाला है। घटना के संबंध में जख्मी के पुत्र ने बताया कि उनके पिता गिटटी बालू का व्यवसाय करते हैं। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह वह बाइक से सैदनगर स्थित अपने गददी पर जा रहे थे। इस दौरान बाकरगंज में लोहियाचौक की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में सीधी टक्कर मारते भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

Share

Leave a Reply