Home मुख्य राहुल की गिरफ़्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूँका मोदी-साह का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 2, 2016

राहुल की गिरफ़्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूँका मोदी-साह का पुतला। Voice of Darbhanga

img_20161103_060652_683

दरभंगा। एक पूर्व सैनिक द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर पर आत्महत्या करने और उनके परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करने गए कांग्रेस उपध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी से क्षुब्ध युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लहेरियासराय टावर पर पीएम नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। जिला पार्षद सह दरभंगा लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राम कुमार झा बब्लू के नेतृत्व में पीएम का पुतला फूंकने के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार को जमकर निशाना बनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल भावनाओं के सौदागर हैं। वह जब से सत्ता में आए हैं लोगों को केवल सपना दिखा रहे हैं । देश की रक्षा में अपनी जान न्योछावर करने वाले सैनिकों को भी उन्होंने छला ही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रतिकांत झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश की सीमा की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के हित में हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आवाज उठाई तो उन्हें तानाशाही व्यवहार कर गिरफ्तार कर लिया गया। इससे विपक्ष की आवाज दबने वाली नहीं है। सभा को वीरेन्द्र झा, मो. मंजर आलम, प्रो. शिवनारायण पासवान, परमानंद झा, आाशुतोष, दिनेश्वर राय आदि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply