
रेल बजट प्रस्तुतिकरण समाप्ति पर कीर्ति ने केंद्र को घेरा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रेल बजट प्रस्तुतिकरण की परंपरा को केन्द्र सरकार की ओर से समाप्त कर देने से सांसदों की भूमिका को कम करने की कोशिश की गई है।
उक्त बातें रविवार को दरभंगा के सांसद कीर्ति झा आजाद ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा। उन्होनें बताया कि लोहना-तारडीह, अलीनगर- घनश्यामपुर,बहेड़ी – मुक्तापुर रेल परियोजना को लेकर दिसम्बर में दरभंगा जंक्सन पर अनिश्चितकालीन अंशन आरंभ किया जाएगा.
श्री आजाद ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि आज जो लोग सांसद बनने के लायक नहीं हैं वह केन्द्र में मंत्री पद की शोभा बढ़ा रहे हैं। वहीं दरभंगा- बेनीपुर-कुशेश्वरस्थान, देकुली- सिसौनी, अशोक पेपर मिल- चिकनी विदेश्वरस्थान पथ तथा बेनीपुर- रसियारी-जमालपुर पथ को राष्ट्रीय उच्च पथ में शामिल कराने को लेकर केन्द्रीय परिवहन मंत्री से जल्द ही मिलने की बात कही है.

