
रेलवे से जुड़ी समस्याओं को लेकर सांसद ने की डीआरएम के साथ बैठक।

दरभंगा : समस्तीपुर मंडल के डीआरएम के साथ सांसद कीर्ति आजाद ने रेल से जुड़ी समस्याओं को लेकर दरभंगा स्टेशन पर बैठक की. बैठक में दोनार ओवरब्रिज, दरभंगा-समस्तीपुर दोहरी रेल लाईन के साथ विद्युतीकरण सहित कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. सांसद श्री आजाद ने बताया कि दोनार ओवरब्रिज निर्माण के लिए रेल विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. उन्होंने प्रस्तावित अन्त्योदय ट्रेन को बिरौल से चलाने की मांग की है. वहीं सांसद ने कहा कि लोहना रोड से भाया घनश्यामपुर होते हुए समस्तीपुर नई रेल लाईन का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है. इस रेल लाईन के बन जाने से सुदुर देहात में रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि बिरौल से कुशेश्वर रेल लाईन के लिए राशि उपलब्ध है. वर्ड सेंच्युरी को लेकर जो व्यवधान है उसका निदान जल्द कर लिया जायेगा.

