
राज परिसर में आग से लाखों की संपत्ति स्वाहा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राज परिसर स्थित महाराज कार्यालय राज दरभंगा में अहले सुबह आग लग गयी। आग लगने से लाखे रूपये की हुई क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस आग में कई महत्वपूर्ण कागजात जल कर राख़ हो गए। हालाँकि अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का फ़िलहाल पता नही चल पाया है।

