
बेतरतीब सड़क निर्माण बन रहा है महाजाम का कारण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के पंडासराय रेलवे गुमटी के निकट बहेड़ी रोड में हो रहे बेतरतीब सड़क निर्माण के कारण सोमवार सुबह से किसी भी ट्रेन के गुजरने पर महाजाम का नजारा उतपन्न हो रहा है। गुमटी के निकट अचानक आज गुमटी के पास ढलाई का काम शुरू हो गया जबकि इससे पहले विपरीत दिशा से ढलाई हो रहा था। ढलाई के कारण रोड वन वे हो गया। कोई पूर्व तैयारी या अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी नही थी। अंत में 12 बजे दिन में ढलाई रोकना पड़ा और ढलाई पर से ही गाड़ियां गुजरी तो एक घण्टे से लगा जाम थोड़ा कम हुआ।

