Home मुख्य भाड़ा निर्धारण को लेकर आइसा का धरना-प्रदर्शन।
मुख्य - August 31, 2016

भाड़ा निर्धारण को लेकर आइसा का धरना-प्रदर्शन।

दरभंगा : आॅल इंडिया स्टुडेंट्स एसोसिएशन ने जिला में टेम्पो, बस, मैजिक किराया निर्धारण की मांग सहित 4 सूत्री मांग को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरनार्थी किराया निर्धारण की मांग के साथ-साथ चौक-चौराहों पर भाड़ा तालिका प्रदर्शित करने, विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नगर बस सेवा और नि:शुल्क रात्रि बस सेवा आदि की मांग कर रहे थे. आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, इनौस के जिला संयोजक गजेन्द्र नारायण शर्मा, आइसा के जिला सह संयोजक प्रिंस कुमार कर्ण और राज्य कार्यकारिणी सदस्य विशाल के प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा. वहीं घऱनास्थल पर मयंक कुमार, दिलीप कुमार यादव, पंकज पासवान, छोटु कुमार पासवान, कल्याण भारती, प्रवीण कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply