28 जुलाई को होगा रिक्त पदों पर चुनाव।
दरभंगा : 28 जुलाई को ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव होना है. बहादुरपुर प्रखंड के तारालाही प्राथमिक क्षेत्र संख्या 10 का मतदान कॉपरेटिव गोदाम, तारालाही एवं प्राथमिक विद्यालय, बरहेत्ता क्षेत्र संख्या-3 का मतदान सामूहिक भवन बसेरा कॉलोनी जेल के पीछे 1, 2 एवं 3 पर 28 जुलाई 2016 को होना तय है. मतगणना कार्य 30 जुलाई को होना है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में 28 जुलाई 2016 से 30 जुलाई 2016 तक निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है.

