
पुण्यतिथि पर याद किये गए कैलाशपति मिश्र। Voice of Darbhanga

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह माने जाने वाले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाशपति मिश्रा के पुण्यतिथि पर जिला भाजपा द्वारा लहेरियासराय के डाक बंगला मे श्रद्धांजली सभा का आयोजन जिला अध्यक्ष हरि सहनी कि अध्यक्षता मे किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलामंत्री अशोक नायक ने कैलाशपति मिश्रा को अदभुत संगठन कर्ता बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने कार्यकर्ताओ को आदरणीय कैलाशपति मिश्रा के बताए हुए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि यही उनकी सच्ची श्रद्धांजली होगी। सभा को विधान पार्षद अर्जुन सहनी, संजीव साह, अंजली निषाद ने भी संबोधित किया ।
सभा मे रानी मिश्रा, मुकुंद चौधरी, रामाशंकर प्रशाद ठाकुर, अमलेश झा, केदार सह सहित कई कार्यकर्ता, उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन लहेरियासराय मंडल अध्यक्ष विकास चौधरी ने किया।

