
पंचायत प्रतिनिधियों को मासिक मानदेय केलिए मानवाधिकार संगठन का धरना। Voice of Darbhanga
दरभंगा: समाहरणालय के धरना स्थल पर बुधवार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पैक्स व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को त्रिस्तरीय पंचायत निकाय के सदस्यों की तरह मानदेय देने तथा स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित होने वाले विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन मतदाता सूची में इन्हें भी शामिल करने की मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया । मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि प्रखंड पंचायत समिति के प्रमुख , पंचायत समिति सदस्य , मुखिया ,वार्ड सदस्य ,सरपंच,और पंच की तरह व्यापार मंडल तथा पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को भी मासिक मानदेय मिलना चाहिए । उन्होंने दरभंगा जिले के 4080 निर्वाचित सहकारिता प्रतिनिधियों को स्थानीय निकाय के विधान पार्षद की निर्वाचन सूची में मतदाता बनाने की मांग सरकार से की । जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र प्रभाकर ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष को दस हजार रु कार्यसमिति सदस्यों को एक हजार रु पैक्स अध्यक्ष को 25 सौ रुपए एवं पैक्स कार्यकारिणी सदस्य को 5सौ रु मासिक मानदेय देने की मांग किया । इनके अतिरिक्त तारहिह व्यापार मंडल अध्यक्ष राज कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुकेश पासवान ,राम स्वार्थ यादव, अमरनाथ चौधरी ,सुरेश कुमार ,धीरेंद्र रंजन, अमरनाथ झा ,मोहन झा, चंद्रेश ,अजयसिंह ,मृत्युंजय शर्मा, बाबू साहब चौधरी, तीरथ यादव ,दिलीप कुमार सिंह, राम अवतार यादव, राजू चौधरी ,विजय कुमार झा, इंदु झा, लाल किशोर यादव ,अजीत महतो, ओमप्रकाश, विष्णु देव मंडल ,शशिभूषण चौधरी, उज्जवल कुमार झा ,सहित कई लोगों ने भी सहकारिता प्रतिनिधियों के उपर्युक्त मांगो की पूर्ति का आग्रह सरकार से किया । बाद में धरनार्थियों ने मांगो से संबंधित ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम से जिला पदाधिकारी को सौंपा गया ।

