Home Featured फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, राजस्व कर्मचारी निलंबित।

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही, राजस्व कर्मचारी निलंबित।

दरभंगा: जिले में फार्मर रजिस्ट्री को मिशन मोड में पूरा करने के क्रम में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जाले अंचल के राजस्व कर्मचारी जय सिंह कुमार को कर्तव्यहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Advertisement

यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर हुई।अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारा आयोजित कैंपों के निरीक्षण में जय सिंह पर सहयोग न करने और टालमटोल का आरोप सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, जाले अंचल के छह गांवों- करदौली, सिसौनी रजौन, करवा, तरियानी, रजौन व रजौन असली में पिछले तीन दिनों में मात्र 17 किसानों का पंजीकरण ही हो सका। इसे बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली का उल्लंघन माना गया।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय अंचल कार्यालय रहेगा।

Advertisement

जाले अंचल अधिकारी को तीन दिनों में आरोप पत्र तैयार कर भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर दरभंगा को सौंपने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
Share