Home मुख्य समीक्षा में लंबित योजनाओं पर नाराज डीएम ने संवेदकों पर प्रथिमिकी का दिया आदेश। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 7, 2016

समीक्षा में लंबित योजनाओं पर नाराज डीएम ने संवेदकों पर प्रथिमिकी का दिया आदेश। Voice of Darbhanga

img_20161207_214026_869

दरभंगा: जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में कब्रिस्तान घेराबन्दी (नया)/एम0एस0डी0पी0/एम0पी0 लेड्स/सी0एम0 लेड्स/एल0ए0ई0ओ0 के सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहुत की गई. जिलाधिकारी ने जिला में चल रहे विभिन्न विभागों की महत्त्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. वैसी योजनाएँ जो काफी समय से लंबित है एवं उन पर कार्य संतोषजनक ढंग से नही चल रहा है, पर गहरी नाराजगी व्यक्त की. योजनाओं के धीमी प्रगति पर संबंधित संवेदकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनके नाम काली सूची में दर्ज करने का निदेश दिया. वहीं पूर्ण कर ली गई योजनाओं के प्रतिवेदन फोटोग्राफ्स सहित भेजने का निदेश दिया गया. सभी विभागों के कार्यपालक अभियंतागण को निर्माणार्धीन कार्यों को निधारित समय सीमा के अन्दर समाप्त करवाने का सख्त निदेश दिया गया. जिला में अभियान चलाकर सभी पुरानी योजनाओ को पूर्ण करने का निदेश दिया गया. वैसी योजनाएँ जो जमीन के अभाव में शुरू नहीं की जा सकी है उसके लिए जमीन हेतु पूर्ण प्रयास करने का निदेश दिया गया. फलाफल की प्राप्ति नहीं होने पर वैसी योजनाओं को बन्द करने का प्रस्ताव देने का निदेश दिया गया. लंबित ए0सी0/डी0सी0 विपत्रों का समायोजन कर विपत्र महालेखाकार, बिहार पटना में जमा करने का निदेश दिया गया. जिला में बनने वाले ई-किसान भवन एवं पंचायत राज सरकार भवन के लिए जमीन की उपलब्धता हेतु संबंधित अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया. उक्त बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी शत्रुघ्न कामति, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, सभी विभागो के कार्यपालक अभियंतागण, सहायक अभियंतागण व अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply