Home मुख्य चावल के नीचे जेल में पहुँचाया जा रहा मोबाइल धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 3, 2016

चावल के नीचे जेल में पहुँचाया जा रहा मोबाइल धराया। Voice of Darbhanga

img_20161104_063732_518

दरभंगा: मण्डल कारा में खाने के टिफिन में चावल के नीचे रखकर मोबाइल पहुँचाने का प्रयास कर रहे एक युवक को गुरुवार को पकड़ लिया गया। पकड़ा गया युवक नगर थाना के शिवाजीनगर निवासी जुगो सहनी का पुत्र राजा सहनी जेल में बंद दारु के साथ पकड़ाये राजकुमार सहनी एवं रौशन सहनी को मोबाइल पहुँचाने का प्रयास कर रहा था। युवक को जेल गेट के पास हवलदार कांता प्रसाद सिंह एवं दारोगा अशोक सिंह ने धड़ दबोच। इस युवक के खिलाफ लहेरियासराय थाने में मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply