Home मुख्य बढ़ती मंहगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने दिया धरना।
मुख्य - August 4, 2016

बढ़ती मंहगाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने दिया धरना।

FB_IMG_1470329004633

दरभंगा। ए. जिलानी

भारतीय युवा कांग्रेस ने देश में बढ़ रही मंहगाई को लेकर लहेरियासराय टावर पर एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस के युवा सचिव रतिकांत झा ने कहा कि जब से केन्द्र में मोदी सरकार बनी है, तब से आमलोगों की जिन्दगी मुश्किल हो गई है. गरीब-गुड़बों के थाली से खाना छीन रहा है. बेरोजगारी की दर तेजी से बढ़ रही है. विकास की योजनाओं में कटौती की जा रही है. इस मौके पर आनंद आलोक, सैयद तनवीर अनवर, मो. एजाज अनवर, अध्यक्ष एनएसयूआई विरेन्द्र कुमार झा, ममता झा, रेणु देवी, प्रभाकर कुमार चौधरी, जी कुमार, पिंकु गिरी, भूपेन्द्र कुमार झा, सोनू कुमार, आशुतोष कुमार झा, मो. जमालुद्दीन, बमबम चौधरी, राजू चौधरी आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply