
नदी किनारे भारी मात्रा में शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शरह के नारद घाट से बुधवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर भाड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया है.
बताते चलें कि शराबबंदी के बाद एक ओर जहां शराब की तस्करी वाहनों, जंगलों, तालबों के माध्यम से किया जा रहा है. जिले में शराब तस्करी के एक दो मामले मिल ही जाते हैं. यह नया मामला शहर के विवि थाना अंतर्गत बागमती नदी के नारद घाट के निकट जमीन के अंदर गड्ढा खोदकर शराब तस्करों द्वारा रखा गया था. जिसको लेकर एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि विवि थाना अध्यक्ष को बुधवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे अवैध रूप से शराब जमीन के अंदर गाड़ कर रखा गया था. इसी गुप्त सूचना के आधार पर सब-इंस्पेक्टर राम बाबू के द्वारा छापेमारी की गई. जहां से 6 कार्टून आसाम निर्मित शराब बरामद की गई. एएसपी ने बताया कि जिले में पहली बार आसाम निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

