
हनुमाननगर राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने जाहिद हुसैन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राष्ट्रीय जनता दल दरभंगा के जिला अध्यक्ष राम नरेश यादव ने जाहिद हुसैन को हनुमाननगर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। जाहिद हुसैन के मनोनयन से राजद के नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि हुसैन जी के नेतृत्व में पार्टी तो संगठित होगी ही साथ ही प्रखंड के पार्टी कार्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाहिद हुसैन जी को शुभकामनाएं दी।

