
सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्रा की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के प्रेमजीवर पंचायत के पुरखोपट्टी निवासी मो0 खुर्शीद की दस वर्षीय पुत्री साजदा परवीन की मौत स्कूल जाते समय सड़क दुर्घटना में हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो0 खुर्शीद अपनी पुत्री को सुबह करीब नौ बजे बाइक से स्कूल पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने से बच्ची बाइक से गिर गयी और चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गयी। पंचायत के मुखिया जीशान फारूकी ने आकस्मिक कबीर अंत्येष्टि योजना से तत्काल मृतक के परिवार को तीन हज़ार रुपये प्रदान किया। फेकला ओपी ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ठोकर मारने वाले ट्रैक्टर को पुलिस ने जप्त कर लिया।

