
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो बच्चे घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के जाले भड़वाड़ा सड़क पर सनहपुर के निकट हुए सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार की मौत हो गयी तथा बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चे ने बताया है कि एक टेम्पो ने ठोकर मार दी। हालांकि घटना स्थल पर टेम्पो नही था। सड़क सुनसान देख कर संभवतः टेम्पो भाग गया। दोनों मृतक जाले थाना क्षेत्र के छोटी मलिकपुर निवासी मो0 नासिर (लगभग 25 वर्ष) और मो0 हुसैन(लगभग 45 वर्ष) बताये जाते हैं। घटना शाम चार बजे के आसपास की बतायी जाती है।

