Home Featured अलीनगर में सड़क हादसा: जीजा की मौत, साला की हालत गंभीर।

अलीनगर में सड़क हादसा: जीजा की मौत, साला की हालत गंभीर।

दरभंगा: अलीनगर प्रखंड के बेनीपुर-पौड़ी गांव के पास एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोक दिया। हादसे में अन्टौर निवासी सुजीत पासवान (30) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गया।सुजीत अपने साले के साथ ससुर के श्राद्ध में शामिल होने बहेरी के बघौनी गांव जा रहे थे। दोनों को स्थानीय लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा।मृतक के छह छोटे बच्चे हैं। परिवार में कोहराम मच गया है। अलीनगर बीडीओ ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दी जाएगी। ट्रक चालक की तलाश व मामले की छानबीन जारी है।

Advertisement
Share