Home Featured ROB निर्माण से पहले नहीं खाली कराया गया मकान, कार्य के दौरान दीवाल गिरने से बच्ची की मौत।

ROB निर्माण से पहले नहीं खाली कराया गया मकान, कार्य के दौरान दीवाल गिरने से बच्ची की मौत।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी  

दरभंगा: दरभंगा शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक दीवाल गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात की बताई जाती है।

Advertisement

दअरसल, विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के बेलादुल्लाह मुहल्ले में कंगवा रेलवे गुमती के पास ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। वहीं सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर कुछ मकान बने हैं जिन्हें खाली करने का निर्देश दिया जा चुका है। पर मकान खाली नहीं किया गया। इसी दौरान रात्रि में निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी की ठोकर से सीताराम महतो के घर की दीवाल गिर गयी। दीवाल गिरने के कारण उनकी एक साल की बच्ची की दबकर मौत हो गयी। वहीं दो बच्चे घायल हो गए।

Advertisement

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगो की भीड़ जमा हो गयी। घटना से लोगों में आक्रोश बढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया गया और इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी गयी।

Advertisement
Share