
आरपीएफ ने पवन एक्सप्रेस से 58 बोतल विदेशी शराब बरामद किया।

दरभंगा : दरभंगा रेलवे जक्शन पर पवन एक्सप्रेस गाड़ी के एक बॉगी में 58 बोतल विदेशी शराब को आरपीएफ ने जप्त किया है. मालूम हो कि दरभंगा जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में आ रहे शराब को लेकर सभी गाड़ियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसी तालाशी के दौरान पवन एक्सप्रेस के एक बॉगी से लावारिश हालत में दो कार्टून शराब कपड़े की गठरी में छुपाकर रखा गया था. जिसमें 180 एमएल का 48 बोतल और 375 एमएल का 10 बोतल शराब की बरामदगी की गई है.

