Home मुख्य बिहार में चल रहे कार्यों एवं समस्या पर सपा की नजर।
मुख्य - August 23, 2016

बिहार में चल रहे कार्यों एवं समस्या पर सपा की नजर।

NEWS-1-PHOTO-2

रभंगा। बिहार के विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने आज दरभंगा शहर के जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता किया। इस प्रेस वार्ता में सबसे पहले बाढ़ की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि आज बाढ़ के कारण अनेक लोगों को घर छोड़कर पलायन करना पर रहा है, तो कुछ लोग ऊॅचे बांध, छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गये है। लोग अपने मवेशी को भी साथ नहीं ले जा पा रहे है। जिससें उन्हें काफी नुकसान सहना पड़ रहा है। अभी करीब 25 लाख लोग बाढ़ की चपेट में फंसे हुए हैं तथा उन्हें बाढ़ राहत सामग्री समय पर नहीं पहुॅचा रहे है। जिस कारण बाढ़ पिड़ितो की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाने की मांग भी उन्होंने की है। बाढ़ के कारण सभी किसानों के फसल भी बर्बाद हो गए हैं जिससे किसानों को और भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। फसल बिमा योजना केन्द्र और राज्य सरकार के मतभेद के कारण फंसा हुआ है। जिससे विमानों को इसका खमीयाजा भुगतना पड़ रहा है।दूसरी तरह जहरीली शराब पीने से गोपालगंज, सिवान, बेतिया, खगड़िया में सैंकड़ो लोगों की जान चली गई है। अभी भी शराब हर जगह पर मिल रही है। शराब बनाने वाले माफियाओं को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। आज प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की भी घोर निंदा हो रही है। यहाॅ के टाॅपर घोटाले सभी जगह बिहार का नाम खराब कर रहे है। दूसरी ओर मेघावी बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है। आज के समय करीब सभी विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। करीब 2 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करना बाॅकि है।

Share

Leave a Reply