Home मुख्य ग्रामीण बैंक में सप्ताह भर से पैसे न मिलने से आक्रोशित लोगों जड़ा ताला। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 29, 2016

ग्रामीण बैंक में सप्ताह भर से पैसे न मिलने से आक्रोशित लोगों जड़ा ताला। Voice of Darbhanga

img_20161129_181246_872

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के छतवन बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में मंगलवार को बैंक के ग्राहकों का गुस्सा सातवें आसमान  पर चला गया. ग्राहकों की माने तो लगभग एक सप्ताह से उक्त बैंक में पहले से जमा पैसे की ना नहीं निकासी की जा रही है और ना ही पैसे जमा लिए जा रहे हैं, जिसको लेकर भूखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है.
बैंक खुलते ही ग्राहक जब पैसे की निकासी के लिए कतार लगा ही रहे थे कि इतने में बैंक के क्रमियों ने पैसे खत्म होने की बात कही. यह सुनते ही सप्ताह भर से पैसे निकासी से वंचित ग्राहकों का आक्रोश फूट पड़ा. मौके पर बैंक के कर्मचारियों को बैंक से बाहर कर लोगों ने बैंक में ताला जड़ दिया. साथ ही कई महिलाएं व पुरूषों ने बैंक के गेट के सामने बैठकर सरकार के खिलाफ व बैंक के विरोध में नारेबाजी भी की.
इस मामले को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बैंक के ग्राहकों को समझाने की कोशिश की मगर उनकी भी ग्राहकों ने नहीं सुनी, जिससे पुलिस को मौके से लौटना पड़ा. ग्राहकों ने बताया कि दूसरे बैंक में भी पैसे नहीं जमा लेते हैं… अब करें तो करें क्या? सरकार सिर्फ कानून बनाना जानती  है, कोई गरीबों की नहीं सुनता.

Share

Leave a Reply