
ग्रामीण आवास कर्मी संघ का सम्मलेन सम्पन।

दरभंगा: आज बहुद्देशीय भवन के निकट ग्रामीण आवास कर्मी संघ की बैठक सम्पन हुई। बैठक की शरुआत अथितिथियों एवं प्रदेश अध्य्क्ष दिलीप कुमार सर्राफ के स्वागत जिलाध्यक्ष राहुल कुमार के द्वारा किये जाने से हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत हुए कर्मियो केलिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के अलावा मधुबनी एवं समस्तीपुर के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में आये थे। मंच संचालन का भार जिलासचिव ब्रजमोहन कुमार ने संभाला था। बैठक में ग्रामीण आवास सहायक कर्मियों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई एवं संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। प्रदेश अध्य्क्ष ने राज्य भर के आवास सहायकों से आगामी कार्यक्रमो को सफल बनाने केलिए आह्वान किया।जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आगामी 30 एवं 31अगस्त को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कर्मी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे और 1 एवं 2 सितम्बर को आकस्मिक अवकाश पर रहेंगे। फिर भी यदि सरकार न ध्यान इनकी समस्याओं पर नही गया तो फिर आंदोलन को और तेज किया जायेगा।कर्मी का कार्यक्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र होते हैं और इनके साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए स्वस्थ बीमा, दुर्घटना बीमा सहित तमाम सुविधा देने की मांग सरकार से की गयी। कार्यक्रम की समाप्ति जिला प्रभारी के समापन भाषण से हुआ।

