Home मुख्य रुसी क्रांति के सौवीं वर्षगाठ पर एसएफआई ने निकाला मशाल जुलूस। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 7, 2016

रुसी क्रांति के सौवीं वर्षगाठ पर एसएफआई ने निकाला मशाल जुलूस। Voice of Darbhanga

img-20161107-wa0186

दरभंगा: सोमवार को छात्र संगठन एसएफआई के बैनर तले रूसी क्रांति 100वीं वर्षगांठ पर बहादुरपुर के बिरनीयाँ गाँव में छात्र नेता कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। बाद में जुलुस एक सभा में तब्दील हो गयी। सभा की अध्यक्षता नीरज कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एसएफआई के जिला संयोजक मुकुल राज ने कहा कि इस रूसी क्रांति 100वीं वर्षगांठ पर हमलोगों को संकल्प लेना चाहिए कि जिस प्रकार रूस के छात्र नौजवान मजदूर किसानों ने रूस के शासक(जार) को क्रांति के बदौलत परास्त किया उसी प्रकार हम भी एकजुट होकर अपने हक के लिए क्रांति करनी पड़ेगी। मौजूदा समय में देश में छात्रों पर हमला काफी बढ़ा है। जे•एन•यू• के “नजिब” की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस देश में अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले को मारा पीटा जाता है और फिर गायब कर दिया जाता है। उनके समर्थक चाहे उसकी माँ बहन या साथी हो सबको घसीट के मारा जाता है और फिर थाने में घंटों कैद करके रखा जाता है।
सभा को रविरंजन, प्रवीण, रौशन, शंकर, अमरजीत, अजीत, राहुल कुमार आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply