Home मुख्य संघर्ष मोर्चा दो फांक, राय गुट के अध्यक्ष बने आशुतोष।
मुख्य - July 24, 2016

संघर्ष मोर्चा दो फांक, राय गुट के अध्यक्ष बने आशुतोष।

25_07_2016-24drg15-c-2

दरभंगा। संबद्ध महाविद्यालय संघर्ष मोर्चा अंतत: दो फांक हो गया। संघर्ष मोर्चा के डॉ.भरत राय गुट ने रविवार को प्रो. आशुतोष कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुन लिया है। डॉ. नवल किशोर ¨सह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने संगठित होकर निर्णायक आंदोलन करने की बात कही है। इस मोर्चा के सचिव सह प्रवक्ता डॉ. भरत राय ने कहा कि अगली बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। मोर्चा का मुख्य काम संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षा कर्मियों की समस्याओं का समाधान करना है। तत्काल सबसे जरूरी है विवि की ओर से उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना व शीघ्र शिक्षकों का पद सृजन कर चयन समिति के माध्यम से सेवा सामंजन कराना। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दिग्भ्रमित होकर मोर्चा को कमजोर करने में लगे हैं। लेकिन, आज की उपस्थिति से ऐसा लगता है कि मोर्चा जिस संकल्प के साथ आगे बढ़ा था, उस पर अभी भी कायम है। संघर्ष मोर्चा के सदस्यों में चट्टानी एकता है। मौके पर डॉ. अंजीत चौधरी, डॉ. कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रो. प्रभात कुमार, प्रमोद कुमार झा, अंजनी कुमार ¨सह, बासुदेव साह, ममता कुमारी, मिथिलेश कुमार राय, प्रेम कुमारी, डॉ. जगदीश मंडल, धनंजय कुमार, ईश्वर चंद्र झा आदि ने विचार रखे। संचालन श्याम किशोर राम ने किया।

वहीं दूसरी ओर डॉ. राम मोहन झा ने प्रेस बयान जारी कर इस बैठक को अवैध बताया है। उन्होंने कहा है कि अध्यक्ष के नाते वे मोर्चा की कार्यकारिणी को पहले ही भंग कर चुके हैं। कुछ शिक्षा माफिया वित्त रहित समस्याओं की ओर से ध्यान हटाने के लिए साजिश के तहत सब काम कर रहे हैं। ऐसे लोग दूसरे नाम ने अपना संगठन बना सकते हैं।

Share

Leave a Reply