
संस्कृत विवि के डीन निलम्बित। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के अध्यक्ष छात्र कल्याण व स्नातकोत्तर धर्मशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा0 दिलीप कुमार झा को आज निलम्बित कर दिया गया है. कुलपति के आदेश से प्रभारी कुलसचिव डा0 अशोक कुमार आजाद द्वारा जारी कार्यालय आदेश में डा0 झा पर अनुशासनहीनता,वीसी के साथ दुर्व्यवहार, विवि के कार्य कलापों में बाधा डालने, उपद्रवी तत्वों को बढ़ावा देने तथा विवि में अराजक स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय र0 मि0 भा0 संस्कृत कालेज, देवरिया, बक्सर किया गया है. निलम्बन पत्र में कहा गया है कि यह आदेश बिहार राज्य विवि अधिनियम-1976 की कंडिका 9-11 के आलोक में निर्गत किया जाता है।

