
उत्पाद विभाग ने विधायक के भाई का केस किया कमजोर, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

दरभंगा। अभिषेक कुमार
दरभंग भाजपा के कद्दावर नेता व चार बार से दरभंगा नगर के विधायक संजय सरावगी के अपने भाई अजय सरावगी को उत्पाद अधीक्षक द्वारा शराब पीये हालत में 25 अगस्त को गिरफ्तार किया था। पर उत्पाद विभाग द्वारा जप्ती सूचि में छेड़छाड़ कर शराब युक्त बोतल को बाद में शराब गन्ध युक्त बोतल बना दिया। और इस प्रकार केस कमजोर कर देने में कारण एक ही दिन में जमानत मिल जाने से सरकार पर उंगुलियां उठने लगी। लोग कहने लगे गरीब केलिए ही शराबबंदी कानून है केवल। उत्पाद विभाग की कारस्तानी के कारण सरकार की छवि खराब हुई है।
उपरोक्त विषय से सम्बंधित पत्र आज युवा जदयू जिलाध्यक्ष मो0 इकबाल अंसारी ने मुख्यमंत्री को लिख कर इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए कड़ी से कड़ी कारवाई का अनुरोध किया है ताकि लोगो का विश्वास कानून पर बहाल रहे कि कानून अमीर और गरीब सबके लिए बराबर है। श्री अंसारी ने बताया कि इस अनिमियता की खबर उन्होंने वॉइस ऑफ़ दरभंगा पर पढ़ी और उसके बाद अपने स्तर से भी कागजात में छेड़छाड़ का पता किया जो कि वास्तव में सही दिखा। इस छेड़छाड़ को देख कर लगा कि उत्पाद विभाग द्वारा लगा कि निहित कारणों से रसूखदार नगर विधायक संजय सरावगी के भाई को बचाने का प्रयास किया गया है। पर उन्हें पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला जाने के बाद दोषियों एवं दोषियों को बचाने वाले पर कारवाई जरूर होगी। श्री अंसारी ने इस बड़ी अनियमितता को उजागर करने केलिए वॉइस ऑफ़ दरभंगा को धन्यवाद दिया।

